होमवर्क ना करने पर टीचर ने बच्चे पर बरसाए थप्पड़, अस्पताल पहुंचा छात्र

Indore

जोधपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान (Rajasthan) में इन दिनों एक के बाद एक टीचरों द्वारा बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में जोधपुर (Jodhpur) के बोरुंडा से एक ऐसी ही घटना सामने आई है यहां पर होमवर्क ना करने की बात पर टीचर ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिए जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय अस्पताल में बच्चे का चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर किया।

अपने बच्चे के साथ टीचर द्वारा की गई मारपीट की शिकायत पिता ने पुलिस में दर्ज कराई है। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि, यह बात भी सामने आई है कि पिता ने जिस तरह का दावा किया उस तरह से कोई भी गंभीर चोट बच्चे को नहीं आई है।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में आज ये रहा अनाज और सब्जी का दाम, देखें 18 सितंबर 2022 का मंडी भाव

यह पूरी घटना जोधपुर के बोरुंडा के डॉक्टर राधाकृष्णन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई है। यहां नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था जिस पर शिक्षक रामकरण ने बच्चे को पीट दिया। इसके बाद छात्र का भाई उससे तेज बुखार और सिर और कान में दर्द होने की शिकायत लेकर घर आया। परिजन बच्चे को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां से उसे जोधपुर भेजा गया।

इस पूरी घटना में पिता ने यह दावा कि किया है कि जब बच्चे को भर्ती करने के लिए वह जोधपुर के एक अस्पताल में पहुंचे तो वहां पर स्कूल के प्रिंसिपल और उनका बेटा भी आए थे। दोनों ने उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया। वहीं आरोपी शिक्षक का कहना है कि उसने बच्चे को मारा नहीं था बल्कि हाथ उठाकर खड़ा किया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews