हैवानियत की हद, अब गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक

हैवानियत की हद, अब गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक

केरल में गर्भवती हथिनी की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि एक और मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आ रहा है| जहां बिलासपुर के झंडुता इलाके में एक गाय को विस्फोटक खिलाने का मामला सामने आया है| इसे खाने के बाद गाय का जबड़ा फट गया। इस घटना के बाद गाय बुरी तरह से घायल हो गई और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के विलासपुर में कुछ शरारती तत्वों ने गाय को खाने के सामान के साथ विस्फोटक पदार्थ खिला दिया जिससे उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाय के मालिक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमाचल पुलिस ने इसपर मामला दर्ज कर लिया है साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है|

इससे पहले केरल के मल्ल्पुरम से एक ऐसी घटना सामने आई थी जिसमें एक गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया गया था| इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है और दो आरोपियों की तलाश जारी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews