Hindi News

भारत का इकलौता राज्य, जिसे कभी नहीं जीत पाए अंग्रेज! जानिए क्यों?

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
यहां लगभग 190 सालों तक अंग्रेजों ने शासन किया था। यहां कोई ही स्थान ऐसा बचा था, जहां इनका कब्जा ना रहा हो। केवल एक ही राज्य ऐसा था, जिसे अंग्रेज अपना गुलाम नहीं बना पाए थे।
भारत का इकलौता राज्य, जिसे कभी नहीं जीत पाए अंग्रेज! जानिए क्यों?

भारत का इतिहास काफी संघर्ष भरा रहा है। आजादी से पहले यहां अंग्रेजों का कब्जा था। उससे पहले मुगलों द्वारा यहां पर शासन किया गया। साल 1947 में आजादी के बाद स्वतंत्र भारत में अपनी अलग कानून लिखी गई। आज यह विश्व में एक ऐसा देश बन चुका है, जहां सभी धर्म के लोग रहते हैं और जिन्हें बराबर का अधिकार प्राप्त है। यहां किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता, लेकिन आज हम आपको भारत के उस राज्य के बारे में बताएंगे, जहां अंग्रेजों में भी कब्जा करने का दम नहीं था।

भारत के इतिहास की बात करें, तो यहां लगभग 190 सालों तक अंग्रेजों ने शासन किया था। यहां कोई ही स्थान ऐसा बचा था, जहां इनका कब्जा ना रहा हो। केवल एक ही राज्य ऐसा था, जिसे अंग्रेज अपना गुलाम नहीं बना पाए थे।

राज्य जहां नहीं रहा अंग्रेजों का कब्जा

आर्टिकल में हम आपको भारत के उस इकलौते राज्य के बारे में बताएंगे, जहां पर अंग्रेज अपना कब्जा नहीं जमा पाए थे। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। इसके अलावा, सामान्य ज्ञान के लिहाज से भी इसका जवाब पता होना जरूरी है। तो चलिए बताते हैं उस राज्य के बारे में।

गोवा (Goa)

दरअसल, यह राज्य कोई और नहीं बल्कि गोवा है, जहां अंग्रेज कब्जा नहीं कर पाए थे, क्योंकि यह पुर्तगालियों के अधीन था। इसी कारण यहां पर अंग्रेज शासन नहीं कर पाए। भारत भले ही 1947 में पूरी तरह से आजाद हो गया था, लेकिन गोवा साल 1960 में पुर्तगालियों से आजाद हुआ। यहां लगभग 450 सालों तक पुर्तगालियों का शासन रहा।

जरुर जाएं घूमने

आज गोवा भारत का छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां लोग नाइटलाइफ को एंजॉय करने के लिए जाते हैं। यहां पर कई तरह के एडवेंचर्स का भी आनंद उठाया जा सकता है। यहां का प्रसिद्ध चर्च यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। यहां पर आयोजित होने वाले कार्निवल और सनबर्न म्यूजिकल फेस्टिवल दुनिया भर के टूरिस्ट को आकर्षित करते हैं। यदि आपको भी घूमने का मौका मिले, तो आप यहां जरूर जाएं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews