Hindi News

बूस्टर ड्राइव शुरू होने से पहले Vaccine के दामों में हुए कई बदलाव, अब इतनी होगी कीमत, जाने यहाँ

Published:
बूस्टर ड्राइव शुरू होने से पहले Vaccine के दामों में हुए कई बदलाव, अब इतनी होगी कीमत, जाने यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कल यानी 10 अप्रैल, 2022 से पूरे देश में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के बीच बूस्टर डोज (Booster dose) देने की शुरूआत की जा रही है। एक तरफ जहां कोविड-19 के नए वेरिएंट XE ने देश में दस्तक दे दी है, मुंबई के बाद अब गुजरात में भी एक कोरोना का मामला देखा गया है। इसी बीच भारत सरकार ने कोरोना टीकाकरण अभियान से जुड़े कई फैसले लिए हैं। बीते दिन ही सरकार ने ऐलान किया था कि 18 से 60 आयु वर्ग के लोग बूस्टर डोज ले पाएंगे। जिसके लिए उन्हें बूस्टर डोज खरीदना होगा, प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन (Vaccine) लेने जाना होगा।

यह भी पढ़े… MP News: ईट स्मार्ट सिटी चैलेंज में प्रदेश के 4 शहरों की हुई जीत, सीएम शिवराज ने दी बधाई

बूस्टर डोज सिर्फ वहीं लोग लगा सकते जिनके दूसरे खुराक को लिए हुए 9 महीने पूरे हो चुके हैं। इसी बीच भारत बायोटेक और सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल, फिलहाल जिस वैक्सीन (Vaccine) की कीमत प्राइवेट हॉस्पिटल में 600- 1200 रुपए तक थी, अब उसे घटाकर ₹225 कर दिया गया है। COVAXIN की कीमत 1200 रुपए से घटाकर 225 रुपए हो चुकी है, तो वहीं कोविशील्ड की कीमत 600 रुपए से घटकर 225 रुपए हो चुकी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews