Hindi News

प्राकृतिक सुंदरता से भरे हैं हिमाचल के ये 3 हिल स्टेशन, यहां के नजारे मोह लेंगे आपका मन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हिमाचल प्रदेश भारत के ऐसे राज्यों में शामिल हैं, जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में पहचान मिली हुई है। यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक टूरिस्ट स्पॉट मौजूद हैं। चलिए आज यहां के कुछ खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं।
प्राकृतिक सुंदरता से भरे हैं हिमाचल के ये 3 हिल स्टेशन, यहां के नजारे मोह लेंगे आपका मन

छुट्टियां शुरू होती है या हमें जब भी मौका मिलता है हम सभी घूमने-फिरने का प्लान बनने लगते हैं। भारत में कई सारे ऐसे स्थान मौजूद हैं, जिन्हें अपनी खूबसूरती की वजह से दुनिया भर में पहचाना जाता है। इन स्थानों की प्राकृतिक सुंदरता देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करने का काम करती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल सभी भारत के प्रसिद्ध राज्य हैं, जो पर्यटन की दृष्टि से विशेष माने गए हैं।

हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर एक ऐसा राज्य है। जहां की हसीन वादियों में आपको एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन का दीदार करने को मिलेगा। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता के बीच समय बिताने के बारे में सोच रहे हैं तो प्रकृति की गोद में बसे हुए कुछ स्थानों की सैर कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको इन हिल स्टेशंस के बारे में जानकारी देते हैं।

कसौली हिल स्टेशन (Hill Stations)

यह हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट है। यहां के सोलन जिले में पड़ता है और बहुत ही खूबसूरत है। इस स्थान की खासियत यह है कि यहां पर साल भर फूल खिलते हैं इस वजह से इसका नाम कसौली पड़ा है। पुरानी कहानियों के मुताबिक साल भर फूल खिलने की वजह से पहले इस जगह को कुसमावली या कुसमाली कहा जाता था, जिसे धीरे-धीरे कसौली कर दिया गया। जब आप यहां जाएंगे तो आपको दूर-दूर तक फूलों के खूबसूरत बागान देखने को मिलेंगे जो आपका दिल जीत लेंगे।

चैल हिल स्टेशन

यह जगह समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां घूमने के लिए साल भर दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं। प्रकृति की गोद में बसे इस स्थान पर आप ट्रैकिंग और कैंपिंग का आनंद भी ले सकते हैं। अगर आप प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। इस जगह को 1893 में पटियाला के राजा भूपिंदर सिंह ने खोजा था। यहां पर आप कई सारे नदी, पहाड़ और झरने देख सकते हैं।

धर्मशाला

यह हिमाचल का प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट है। यहां पर देश और विदेश सभी जगह से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कांगड़ा जिले में मौजूद यह जगह दलाई लामा के निवास स्थान के रूप में भी पहचानी जाती है। यहां पर आप बौद्ध मठों का दीदार कर सकते हैं। यहां नजर आने वाले प्रकृति के अद्भुत और मनोरम दृश्य आपका दिल जीत लेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews