
IRCTC Shri Ramayana Yatra Tour : रामायण में वर्णित भगवान् श्री राम से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सैर आईआरसीटीसी लगातार करा रहा है, इस बार रामायण में बताये गए दक्षिण भारत के प्रसिद्द स्थलों को घुमाने का टूर प्लान अनाउंस हुआ है।
ये डेस्टिनेशन होंगे कवर
आईआरसीटीसी श्री राम के भक्तों को इस बार दक्षिण भारत की रामायण यात्रा पर लेकर जा रहा है, इस टूर में नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम, भद्राचलम और नागपुर डेस्टिनेशन कवर किये जायेंगे। पूरा टूर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कराया जायेगा।
12 जनवरी 2023 को दिल्ली से चलेगी ट्रेन
दक्षिण की रामायण यात्रा (IRCTC South India Ramayana Tour) का टूर 11 दिन 10 रात का होगा, स्पेशल ट्रेन दिल्ली रेलवे स्टेशन से 12 जनवरी 2023 को चलेगी। टूर का किराया 24,825/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धरित किया गया है, किराये में सदस्य संख्या के हिसाब से अलग अलग ऑप्शन भी हैं।
ये रहेंगे बोर्डिंग – डी बोर्डिंग पॉइंट्स
दक्षिण की रामायण यात्रा पर ले जाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के लिए बोर्डिंग-डी बोर्डिंग पॉइंट दिल्ली, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), ललितपुर, बीना, भोपाल रेलवे स्टेशन हैं ।
Surrender your soul & mind to experience tranquility & strengthen your faith as you delve in devotion with Dakshin Ki Ramayana Yatra by Bharat Gaurav train. Book now on https://t.co/gkz0C5ixrf @AmritMahotsav @incredibleindia @tourismgoi #AzadiKiRail
— IRCTC (@IRCTCofficial) December 8, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

