BJP सांंसद को जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- “5 करोड़ दो नहीं तो बम से उड़ा देंगे”

डिप्टी सीएम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रतापगढ़ से भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद को बदमाशों ने फोन पर बम से उड़ाने की धमकी देते हुए 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। इसे लेकर संगम लाल गुप्ता दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण प्रकरण की जांच एंटी टेररिस्ट सेल को सौंपी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 08 राजनीतिक दलों पर जुर्माना, आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक न करने का मामला

घटना रविवार रात की है जब सांसद संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ़ से दिल्ली की ट्रेन में बैठने के लिए अपनी गाड़ी  से प्रयागराज की तरफ रवाना हुए थे। उस समय भी फाफामऊ के पास एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उसमें सवार व्यक्तियों द्वारा अपशब्द कहे गए। सांसद ने तत्कार इसकी सूचना आईजी प्रयागराज को दी थी। वहीं सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचने पर नार्थ एवेन्यू में सुबह करीब साढ़े नौ बजे उन्हें धमकी भरा फोन आया। इसमें उनसे 5 करोड़ की राशि मांगी गई और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शाम को करीब साढ़े पांच बजे फिर से उसी व्यक्ति का फोन आया और उसने दुबारा धमकाते हुए कहा कि दो घंटों के भीतर 5 करोड़ का इंतजाम कर लो नहीं तो तुम्हें परिवार सहित बम के धमाके से उड़ा दिया जाएगा। फोन पर भी सांसद को अपशब्द कहे गए। इसके बाद सांसद ने पुलिस को मामले की सूचना दी और शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एंटी टेररिस्ट सेल ने शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews