Tomato Price: स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, आज से 50 रुपये किलो मिलेगा टमाटर

Tomato Price: स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, आज से 50 रुपये किलो मिलेगा टमाटर

Tomato Price : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार ने टमाटर की महंगाई को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिससे आम लोगों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से टमाटर के दाम आसमान छू रहे थे। जिके कारण आम जनता पर इसका गहरा असर पड़ा था। लोगों ने टमाटर की खरीददारी बंद कर दी थी लेकिन अब किचन में टमाटर वापस नजर आ सकेगा क्योंकि आज स्वंतत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, आज से बाजार में टमाटर 50 रुपये किलो मिलेगा।

सरकार ने जारी किया निर्देश

सरकार ने सहकारी संस्थानों NCCF और NAFED को मंगलवार से 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर टमाटर बेचने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, जुलाई के महीने से एनसीसीएफ और नैफेड दोनों टमाटर की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमत में आई तेजी को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रही हैं।

मंत्रालय ने दी ये जानकारी

मंत्रालय के बयान के मुताबिक, सरकार ने ताजा कटौती के बाद उपभोक्ताओं को 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर टमाटर प्राप्त करने की अनुमति दी है। दोनों सहकारी समितियों द्वारा कुल 15 लाख किलोग्राम टमाटर की खरीद की गई है और इसे देश के प्रमुख उपभोग केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा है।

इन राज्यों में सस्ता बेचा जा रहा टमाटर

  • दिल्ली-एनसीआर
  • राजस्थान (जयपुर, कोटा)
  • उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज)
  • बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर)

मंत्रालय द्वारा जारी की गई आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमतों में कमी आई है। भारी बारिश के कारण टमाटर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी। जिसका असर आम जनता की जेब पर देखने को मिला था।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews