खिलौने ने की बच्चे की नकल तो बच्चे का हुआ ये हाल, वीडियो वायरल

खिलौने ने की बच्चे की नकल तो बच्चे का हुआ ये हाल, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों बाजार इतनी तरह के खिलौने मौजूद है कि बच्चों की दुनिया रंग बिरंगी हो गई है। इनमें से कई खिलौने आधुनिक तकनीक से लैस है जो बच्चों को बिल्कुल जीते जागते दोस्तों जैसे लगते हैं। लेकिन कई बार यही खिलौने उनके लिए डर की वजह भी बन जाते हैं। सोशल वीडियो पर अभी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा अपने ही खिलौने से डर गया।

अपनी ही शादी से फरार हुआ दूल्हा, बाराती बनकर आए युवक से हुई दुल्हन की शादी

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा अपने खिलौने के साथ खेल रहा है। ये एक टॉकिंग रैबिट टॉय है जो बच्चे की नकल करता है। बच्चा जैसे ही रैबिट को देखकर हंसा, खिलौना भी उसकी नकल करते हुए हंसता है। लेकिन इससे बच्चा घबरा जाता है और रोने लगता है। उसे ऐसा करता देख खिलौने वाला रैबिट भी रोने लगता है जिससे बच्चा और दहाड़े मारने लगता है। ये वीडियो अब इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि बच्चों को ऐसे खिलौने एक उम्र के बाद ही देने चाहिए ताकि उनके भीतर किसी तरह का डर न बैठ जाए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews