ट्रैन हादसा : जयनगर एक्सप्रेस के डिब्बे हुए बेपटरी, राहत बचाव कार्य जारी

ट्रैन हादसा : जयनगर एक्सप्रेस के डिब्बे हुए बेपटरी, राहत बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र में नासिक के पास रविवार दोपहर 3 बजे ट्रेन के लोकमान्‍य त‍िलक टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस (LTT-Jaynagar Express) के 10 डिब्बे पटरी (train derailed) से उतर गए, आपको बता दें कि इस बात की जानकारी मध्य रेलवे की तरफ से ट्वीट कर दी गई है, बताया जा रहा है कि यह घटना नास‍िक रोड रेलवे स्‍टेशन से आगे लाहवित और देवलाली के पास की है। सूचना पर घटना स्‍थल के ल‍िए राहत और बचाव टीम रवाना हो गई है।

यह भी पढ़े…चावल खाकर भी घटा सकते हैं वजन, जानिए यहां कैसे ?

हम आपको कि जयनगर एक्सप्रेस 11061 सुबह 11.30 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नासिक के लिए रवाना हुई थी, दोपहर तीन बजे जब वह देवलाली (नासिक के पास) पहुंची तभी डाउन लाइन ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, हादसे की सूचना के तुंरत बाद एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़े…फ्रिज का ठंडा पानी पीने से होती हैं बहुत सी दिक्कतें, कहीं आप भी तो नहीं पीते ज्यादा ठंडा पानी

इस हादसे में अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई है, और हादसे के चलते कई ट्रेनों को रद्द व रूट को डायवर्ट किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews