Hindi News

Transfer 2025: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 105 अफसर इधर से उधर, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Published:
एक साथ 100 से अधिक राज्य प्राशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे कई अफसरों को नया कार्यभार मिला है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
Transfer 2025: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 105 अफसर इधर से उधर, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

बिहार में विधान सभा चुनाव की तैयारी जोरों-शोरों से हो रही है। नौकरशाही में बदलाव का सिलसिला भी जारी है। कुछ दिन पहले ही 55 से अधिक आईएएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ था। एक बार फिर बड़े स्तर ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल देखने को मिला है। नीतीश कुमार की सरकार ने एक साथ 105 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों स्थानांतरण किया है। बीएएस अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 जून को आदेश (Transfer 2025 Order) जारी किया है।

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे 60 से अधिक बीएएस अफसर को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक जिले के नगर आयुक्त भी बदले गए हैं। विशेष सचिव और निदेशक प्रभार में बदलाव हुआ है। प्रभात कुमार झा, बंदोबस्त पदाधिकारी अरवल पद को  नगर आयुक्त सहरसा के पद पर भेजा गया है। दीवान जफर हुसैन खाँ को प्रबंध निदेशक बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम को विशेष कार्य पदाधिकारी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के पद पर नियुक्ति मिली है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी, शेखपुरा को उपसचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर भेजा गया है। वहीं शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अब सुबोध कुमार चौधरी होंगे।

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे इन अफसरों को मिला नया कार्यभार 

उमेश कुमार भारती को उपसचिव बिहार कर्मचारी चयन आयोग के पद पर नियुक्त किया गया है। अखिलेश कुमार को उपसचिव श्रम संसाधन विभाग, अनीशा सिंह को सचिव बिहार लोक सेवा आयोग, प्रियंका कुमारी को उपसचिव समाज कल्याण विभाग, डॉ महेंद्र पाल को अपर सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और शेख जियाऊल हसन को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार अब आयुक्त के सचिव भागलपुर प्रमंडल पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं सुधीर कुमार को आयुक्त के सचिव मुंगेर प्रमंडल का प्रभाव सौंपा गया है।  संदीप शेखर को आयुक्त के सचिव तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के पद पर नियुक्ति मिली है। विशेष कार्य पदाधिकारी बिहार तकनीकी सेवा आयोग के पद पर नवीन कुमार को नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

मुमताज आलम को प्रबंध निदेशक बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। कुमारी अनुपम सिंह को विशेष कार्य पदाधिकारी पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरुण कुमार सिंह को  अपर समाहर्त्ता अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। राजू कुमार को  वरीय उप समाहर्त्ता सहरसा के पद पर भेजा गया है। भूमि सुधार उप समाहर्त्ता शेखपुरा के पद पर मृत्युंजय कुमार को नियुक्ति मिली है। निदेशक (प्रशासन) शिक्षा विभाग के पद पर मनोरंजन कुमार को नियुक्त किया गया है। निदेशक, लेखा प्रशासन एवं संयोजन सारण छपरा के पद पर शिवकुमार पंडित को भेजा गया है।

बीएएस अधिकारियों के स्थानंतरण की लिस्ट देखें 

Adobe Scan 21 Jun 2025
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews