Transfer News : फिर प्रशासनिक फेरबदल, आईएफएस समेत 28 अफसरों के तबादले, यहां देखे पूरी लिस्ट

transfer news

IPS-IFS Transfer 2024 : लोकसभा चुनाव से देश के कई राज्यों में अफसरों के तबादलों का दौर तेजी से जारी है। आए दिन राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में आईपीएस, आईएएस, आईएफएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के साथ पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में अब यूपी और छत्तीसगढ़ में 3-3 भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला किया गया है, वही उत्तराखंड में 22 भारतीय वन सेवा के अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है।इस संंबंध में विभाग के आदेश जारी कर दिए गए है।

यूपी में 3 आईपीएस अफसरों के तबादले

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार देर शाम तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।इसमें आईपीएस मोहित अग्रवाल ,अशौक जैन और नीलाब्जा चौधरी शामिल है। आदेश के तहत, एटीएस के एडीजी मोहित अग्रवाल को वाराणसी का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं वाराणसी में तैनात मुथा अशौक जैन को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में एडीजी के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा पीएसी मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजनिंग) के पद पर तैनात नीलाब्जा चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक एटीएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ में 3 आईपीएस के तबादले

छत्तीसगढ़ शासन ने भी 3 आईपीएस अफसरों के तबादले किए है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी यशपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का पुलिस अधीक्षक तो भारतीय पुलिस सेवा की 2019 बैच की महिला अधिकारी रत्ना सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमरेश मिश्रा ,महानिरीक्षक रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो,रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

उत्तराखंड में 22 IFS अफसरों के तबादले

उत्तराखंड में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के 22 अफसरों के तबादले किए गए है।इसमें प्रदेश भर के कई डीएफओ को इधर से उधर किया गया है। इनमें एक अपर प्रमुख वन संरक्षक, एक मुख्य वन संरक्षक, आठ वन संरक्षक और 12 डीएफओ (डिवीजनल फारेस्ट आफिसर) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में वन विभाग के मुख्यालय से लेकर फील्ड तक के कई अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली गई है।

  • अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे को अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव का जिम्मा सौंपा गया है।
  • अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे को एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट (APCCF) वन्य जीव उत्तराखंड भेजा गया है ।
  • मुख्यालय में तैनात निशांत वर्मा से विभिन्न जिम्मेदारियां वापस ले ली गई है और अब उन्हें प्रभारी नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी दे दी गई है।
  • देहरादून के डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी को अपर निदेशक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी ।
  • दीप चंद्र आर्य को पश्चिमी व्रत से हटाते हुए कार्य योजना अधिकारी हल्द्वानी ।
    पंकज कुमार को निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व ।
  • आकाश वर्मा को वन संरक्षक गढ़वाल ।
  • विनय भार्गव को वन संरक्षक पश्चिमी वृत।
  • मयंक शेखर झा को क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड वन विकास निगम ।
  • कोको रोसे को वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं व्रत भेजा गया है. उनसे उपनिदेशक जायका की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
  • वन संरक्षक कहकशां नसीम को वन संरक्षक यमुना वृत्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • डीएफओ नीरज कुमार को हरिद्वार से देहरादून।
  • वैभव कुमार सिंह को मसूरी से हरिद्वार।
  • अमित कंवर को नरेंद्रनगर से मसूरी
  • जीवन मोहन दगाड़े को पिथौरागढ़ से नरेंद्रनगर।
  • आशुतोष सिंह को कालागढ़ से पिथौरागढ़।
  • हिमांशु बागड़ी को तराई केंद्रीय से तराई पूर्वी।
  • अभिमन्यु सिंह को रुद्रप्रयाग से चकराता (उप निदेशक गोविंद वन्यजीव विहार का अतिरिक्त प्रभार)।
  • कल्याणी को प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से रुद्रप्रयाग।
  •  महातिम यादव को अनुश्रवण मूल्यांकन व आईटी से उप निदेशक राजाजी नेशनल पार्क।
  • कुंदन कुमार को पुरोला से अनुसंधान हल्द्वानी।
  • अभिलाषा सिंह को अपर यमुना ।
  • गोविंद पशु विहार से उप निदेशक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी ।
  • सहायक वन संरक्षक उमेश चंद्र तिवारी को तराई केंद्रीय वन प्रभाग का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews