Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, तैनाती का आदेश जारी, देखें लिस्ट

दिल्ली और राजस्थान में कुल 6 आईपीएस आधिकारिकों का तबादला हुआ है। स्थानंतरण् का आदेश भी जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ips transfer 2024

IPS Transfer News: लोकसभा चुनाव के बीच पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। दिल्ली और राजस्थान में 3-3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 6 अधिकारियों के तैनाती का आदेश भी जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है:-

राजस्थान आईपीएस तबादला सूची

भजनलाल शर्मा की सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। डॉक्टर रवि प्रकाश मेहरड़ा को महानिदेशक पुलीद एससीआरबी एवं साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं जयपुर से हटाकर महादेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पद तैनात किया है। हेमंत प्रियदर्शी को अतिरिक्त महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर से हटाकर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एससीआरबी एवं साइबर क्राइम जयपुर पर पर ट्रांसफर किया है। वहीं सचिन मित्तल को अतिरिक्त महानिदेशक भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड व साइबर क्राइम जयपुर से हटाकर अतिरिक्त महानिदेशक भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जयपुर पद पर तैनात किया है।

दिल्ली आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले की आदेश जारी किया है। तजेंद्र सिंह लूथरा को स्पेशल सीपी/प्रौद्योगिक एवं परियोजना कार्यान्वयन प्रभाग से हटाकर विशेष सीपी/ प्रौद्योगिक एवं परियोजना कार्यान्वयन प्रभाग और संचालन (पीसीआर एवं संचार) पद पर तैनात किया गया है। सतीश गोलछा को विशेष सीपी/इंटेलिजेंस से हटाकर महानिदेशक/जेल, दिल्ली पद पर तैनात किया गया है। सागर प्रीत हुड्डा को विशेष सीपी/इंटेलिजेंस पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही धारणा प्रबंधन एवं मीडिया सेल प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, आईपीएस अधिकारी पहले विशेष सीपी/Ops. (पीसीआर एवं संचार) पद पर तैनात थे। परसेप्शन मैनेजमेंट मीडिया प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews