
transfer
ओडिशा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है । राज्य की मोहन चरण माझी सरकार ने 9 ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए है ।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग आदेश जारी कर दिए है।इसके साथ ही निर्देश दिए गए है कि सभी अधिकारी अगले 7 दिनों के भीतर अपने कार्यस्थल से रिलीव हो जाएं। यदि कोई अधिकारी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं करता है तो 3 सितंबर को उन्हें सामूहिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। यह पहली बार है जब तबादले के आदेश के साथ सामूहिक रिलीव की तिथि भी तय कर दी गई है।
ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले
- गंगाधर नायक को ओडिशा शहरी आवास बोर्ड और ओडिशा ग्रामीण आवास एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक। गृह निर्माण एवं नगर विकास विभाग का विशेष सचिव
- सुभानंद महापात्रा को आवास एवं शहरी विकास विभाग में निदेशक
- रजनी कांता स्वैन, को ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग का सचिव।
- बिष्णुप्रिया साहू, सहकारिता विभाग का अतिरिक्त सचिव
- अशोक कुमार बेहुरिया को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त सचिव
- गायत्री दत्ता नायक को पंचायती राज एवं पेयजल विभाग का संयुक्त सचिव पद
- दुर्जोधन भोई को कालाहांडी जिला परिषद का अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी
- चंद्रकांत मल्लिक, ओएएस ग्रेड-ए (एसबी) को जिला परिषद, कालाहांडी और ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी)।
- ओबीसी सेल के उपनिदेशक सरोज कुमार पंडा को जलसंपद विभाग के सिंचाई परियोजना ।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

