छेड़खानी से तंग आकर 17 साल की लड़की ने की खुदकुशी, दो पेज के सुसाइड नोट में लिखी आपबीती

indore crime news

Troubled by the molestation, the girl committed suicide : छेड़छाड़ की घटनाएं नई नहीं..अक्सर लड़कियों को इसका सामना करना पड़ता है। कई बार लड़कियां इस डर से चुप रह जाती है कि उल्टा उन्हें ही समझाइश मिलेंगे, उनपर ही पाबंदियां लगा दी जाएंगी और कई बार ये भी होता है कि शिकायत करने के बावजूद उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता। ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। 17 साल की एक लड़की ने छेड़खानी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। उसने एक लंबा सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

ये घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। कुंदरकी इलाके में 17 साल की छात्रा ने जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने दो पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें पूरी आपबीती बताई है। लड़की ने चार लोगों पर प्रताड़ना और छेड़खानी का आरोप लगाया। साथ ही लिखा है कि मामले की शिकायत पुलिस में की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लड़की ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वो चारों उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे। इसे लेकर पुलिस में प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन कुछ नहीं हुआ क्योंकि वो लोग अमीर थे। उसने लिखा कि मजबूर होकर मुझे ये कदम उठाना पड़ रहा है।

लड़की ने लिखा है कि आरोपी उसे चाकू दिखाकर धमकाते थे और उसके घरवालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते थे। जब माता पिता को इसके बारे में पता चला तो उन्होने पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलस ने भी कुछ नहीं किया। अब लड़की की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो फरार है और उनकी तलाश जारी है। लड़की के पिता एक खेतिहर मजदूर है और उनका कहना है कि उनकी बेटी बड़ी होकर एक टीचर बनना चाहती थी। लेकिन उसका सपना और जीवन बीच में ही खत्म हो गया। अब पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है लेकिन ये कार्रवाई सही समय पर हो जाती तो एक लड़की का जीवन बच सकता था। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews