सियासी हलचल : कांग्रेस को लगने वाला है बड़ा झटका, 2 विधायक हो सकते है BJP में शामिल

पंचायत चुनाव

असम, डेस्क रिपोर्ट। नए साल (New Year) से पहले कांग्रेस (Congress) को फिर बड़ा झटका लगने वाला है। खबर है कि कांग्रेस के दो विधायक (Congress MLA) जल्द ही बीजेपी (BJP) में शामिल होने वाले है। दोनों विधायकों ने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की है और पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है। विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़े… कांग्रेस की पूर्व विधायक का निधन, बीते दिनों बैठक के दौरान हो गई थी बेहोश

दरअसल, असम(Assam) बीजेपी के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास (Ranjeet Kumar Das) ने दावा किया कि 2 कांग्रेस विधायक अजंता नेओग (Ajanta Neog) और राजदीप गोआला (Rajdeep Goala) बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, इसके लिए उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की है और बीजेपी में सेवा करने की इच्छा जताई है। पार्टी कोर कमेटी से दोनों के लिए अनुमति ले ली है। 30 दिसंबर (30 December) से पहले वे पार्टी में शामिल हो सकते हैं।अगर ऐसा होता है तो फिर उपचुनाव (By-Election) की स्थिति बनेगी और कांग्रेस एक बार फिर कमजोर हो जाएगी।फिलहाल शाह देश के पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं।

बता दें अजंता नेओग ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे। उन्होंने शनिवार को एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कि वे एक-दो दिन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो जाएंगी। लेकिन राजदीप ग्वाला के बारे में अभी तक ऐसी कोई बात नहीं सामने आई थी कि वे भी भाजपा के साथ जुड़ने वाले हैं।लेकिन अब दास के दावे ने सियासी गलियारो में हलचल मचा दी है।

गौरतलब है कि देशभर में कांग्रेस बिखरती जा रही है, आए दिन विधायक हाथ का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे है।साल की शुरुआत में ही मार्च के दौरान मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस (Congress) को सबसे बड़ा झटका लगा था और सरकार चली गई थी. इसके अलावा भी अन्य राज्यों में नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews