Hindi News

एक बार फिर युवाओं ने लहराया मध्यप्रदेश का परचम, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
एक बार फिर युवाओं ने लहराया मध्यप्रदेश का परचम, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर युवाओं ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। जबलपुर और रायसेन के दो युवकों को दिल्ली में सम्मानित किया गया। केन्द्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार कार्यक्रम में रायसेन के शुभम चौहान और जबलपुर के हिमांशु कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार में एक पदक, प्रमाण-पत्र और एक लाख रुपये की नकद राशि दी गयी। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार वर्ष 2017-18 के लिए कुल 14 पुरस्कार और वर्ष 2018-19 के लिए 8 पुरस्कार दिये गये। इस अवसर पर केन्द्रीय युवा और खेल राज्य मंत्री ऊषा शर्मा और संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थानीय संयोजक डायरड्रे ब्वायड भी मौजूद थीं।

मोदी के नए मंत्री निकलेंगे जन आशीर्वाद यात्रा पर, MP में Scindia सहित तीन मंत्री होंगे शामिल

जबलपुर के हिमांशु कुमार गुप्ता को वर्ष 2017-18 के लिए समुदाय के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी परियोजनाओं, दृष्टिबाधित लोगों के लिए पुस्तकों की वाइस रिकार्डिंग और इनसेक्ट प्रोसेसिंग के माध्यम से फूलों की रिसाइकिलिंग पर काम करने में उल्लेखनीय कार्य किया है। हिमांशु गुप्ता को न्यू इंडिया कॉन्क्लेव में ग्राम मित्र सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं रायसेन के शुभम चौहान को वर्ष 2018-19 के लिए समुदाय के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होने स्वच्छता अभियान, मतदान जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त कराना, युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण आदि आयोजनों में नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। इन पुरस्कारों का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना और समुदायों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews