आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि देश के नागरिकों की पहचान बन गया है। सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यों में आधार कार्ड आवश्यक है। वहीं अब आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना भी जरूरी हो गया है। मोबाइल नंबर लिंक या बदलने करने के लिए लोगों को सेंटर के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नया अपडेट दे दिया है। आधार कार्ड धारक जल्द ही नए लॉन्च हुए आधार ऐप के जरिए अपने कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को एक क्लिक में बदल सकेंगे।
UIDAI ने दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर UIDAI ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि जल्द ही नए आधार ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देगा। UIDAI का सीधा कहना है कि अब आधार से लिंक फोन नंबर को अपडेट कराने के लिए आपको आधार सेंटर जाने या लाइनों में लगने की जरूरत नहीं रहेगी।
ये भी पढ़ें
UIDAI ने लॉन्च किया था नया आधार एप
9 नवंबर 2025 को UIDAI ने नया आधार ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के यूजर्स के लिए पेश किया था। इस ऐप के जरिए आधार को डिजिटली शेयर करना काफी आसान हो जाएगा। बता दें कि UIDAI का इस ऐप को लाने का मकसद भी यही है कि आधार को फोटोकॉपी और ऑफलाइन तरीके से शेयर करने पर रोक लगाई जा सके। नया आधार ऐप आपके लिए आधार कार्ड को जेब में रखकर चलने की मजबूरी को खत्म कर देता है।
आधार ऐप की प्रोसेस
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में नए आधार ऐप को डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद अपने प्रिफर्ड भाषा का चुनाव करके 12 डिजिट का आधार नंबर एंटर करना होगा।
फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS प्राप्त होगा, जिसमें OTP यानी वन टाइम पासवर्ड होगा।
इस OTP को एंटर करके आप आधार ऐप में लॉग-इन कर सकेंगे।
इसके बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन के लिए रिडायरेक्ट किया जाएगा।
सत्यापन होने का बाद आपको 6 डिजिट का पासवर्ड दर्ज करना होगा।
फिर आप अपने नए आधार ऐप के प्रोफाइल पेज पर जा सकेंगे।
यहां आप नए आधार ऐप की सारी सुविधाएं ले सकेंगे, जिनमें आधार कार्ड को मास्क करना, बायोमैट्रिक लॉक आदि शामिल हैं।