OBC Reservation को लेकर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, केंद्र सरकार लाने जा रही है संशोधन बिल

obc reservation

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। ओबीसी आरक्षण (OBC reservation) को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले का बड़ा बयान सामने आया है।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार राज्यों को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण में जातियों को शामिल करने का अधिकार देने जा रही है। इसके लिए सरकार जल्द ही एक संशोधन बिल लाएगी।बताते चले कि हाल ही में मोदी सरकार ने मेडिकल कोर्सेस में ओबीसी को 27 और EWS को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़े.. MP College: 1 अगस्त से कॉलेज एडमिशन होंगे शुरु, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया, ये होंगे नियम

यूपी के लखनऊ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर क्षत्रियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है।आठवले ने कहा कि मराठा आरक्षण को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा था कि 102वें संविधान संशोधन के बाद राज्यों को सामाजिक व आर्थिक आधार पर पिछड़ी जातियों की अलग से कोई सूची बनाने का अधिकार नहीं है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार अब संसद में एक संशोधन बिल लाने जा रही है। इसके बाद राज्यों को ओबीसी में जातियों को शामिल करने का अधिकार मिल जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, एक साथ रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि RPI 26 सितंबर से बहुजन कल्याण यात्रा शुरू करने जा रही है। गाजियाबाद से शुरू होकर यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होते हुए 18 दिसंबर को लखनऊ में खत्म होगी। लखनऊ में समापन दिवस पर बहुजन कल्याण महारैली होगी, जिसमें एक लाख लोग शामिल होंगे। समापन के मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए भाजपा से सीटों की भी मांग की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews