UP Board 10th-12th Result : छात्रों के लिए अपडेट, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा, इस दिन जारी होंगे परिणाम! ऐसे करें चेक

jac Board Exam

UP Board 10th 12th exam Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के लाखों 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन का काम लगभग पूरा हो चुका है, संभावना जताई जा रही है कि 20 अप्रैल से पहले यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के सभी स्ट्रीम आर्ट्स, कॉर्मस और साइंस के परिणाम जारी किए जा सकते है। हालांकि बोर्ड ने अभी तारीख को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

20 अप्रैल तक जारी हो सकते है नतीजे

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, निर्धारित मूल्यांकन अवधि 31 मार्च से पहले की यूपी बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग पूरी कर ली है और अब समय से पहले रिजल्ट जारी कर इतिहास रचने की तैयारी है। पिछली साल यूपी बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के नतीजे 25 अप्रैल को जारी किए था। हालांकि इस बार उम्मीज है कि परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल 2024 के आस-पास जारी कर दिया जाएगा । इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर इसे चेक कर सकते है।

इस बार 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं हुए थे परीक्षा में शामिल

इस साल यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 55 लाख 25 लाख 308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,जिसमें से 25 लाख 25 हजार 801 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के थे। हाईस्कूल के 1 लाख 84 लाख 986 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 39 हजार 022 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने का कार्य 16 मार्च को शुरू हुआ था और तय समय से एक दिन पहले 30 मार्च को ही संपन्न कर लिया गया।बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने के लिए पूरे प्रदेश में कुल 259 केंद्र बनाए गए थे।

रिजल्ट जारी होने पर ऐसे देखें परिणाम

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
  2. यूपी बोर्ड परिणाम 2024 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नई विंडो खुलेगी, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 या यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews