‘थ्रस्ट टेक इंडिया’ का इसरो के लिए सफल रॉकेट परीक्षण, युवाओं के स्टार्टअप ने भरी सपनों की उड़ान

यह उत्तर प्रदेश से रॉकेट के माध्यम से पेलोड प्रक्षेपण का पहला सफल प्रयास था। IN-SPACe के निदेशक विनोद कुमार ने इस परीक्षण को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जो IN-SPACe CANSAT और मॉडल रॉकेट्री इंडिया स्टूडेंट प्रतियोगिता के लिए किया गया था। यह परीक्षण छात्रों और युवाओं में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि जगाने के लिए डिजाइन किया गया है। रॉकेट और पेलोड दोनों का सुरक्षित प्रक्षेपण और रिकवरी थ्रस्ट टेक इंडिया की तकनीकी क्षमता को दर्शाता है।
Thrust Tech India Rocket Test

रविवार को इसरो ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मॉडल रॉकेट लॉन्च का सफल परीक्षण किया। “थ्रस्ट टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” नामक एक निजी कंपनी ने मॉडल रॉकेट के लिए लॉन्चर सिस्टम सत्यापन परीक्षण के लिए ये सफल परीक्षण किया। इस सफलता के बाद अब “थ्रस्ट टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” कंपनी इसरो के साथ मिलकर काम करेगी।

बता दें कि इसरो और भारतीय सरकार रॉकेट साइंस को लेकर दो प्रतियोगिता करने वाले हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित करना है। इनमें एक रॉकेट्री कॉम्पिटिशन होगी और दूसरी केनसेट। इन कॉम्पिटिशन के लिए रॉकेट और इंजन की आवश्यकता होगी और “थ्रस्ट टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” को इसी के लिए चुना गया था, जिसका सफल परीक्षण किया गया है।

“थ्रस्ट टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” ने किया सफल रॉकेट परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ “थ्रस्ट टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” ने 14-15 जून को कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के तमकुही राज में रकाबा जंगल पट्टी सेवरही में एक मॉडल रॉकेट के लिए लॉन्चर सिस्टम सत्यापन परीक्षण के लिए सफल परीक्षण किया। इस मॉडल रॉकेट का वजन 15 किलोग्राम था। रॉकेट बॉडी और CANSAT को पैराशूट की मदद से सफलतापूर्वक नीचे लाया गया और वापस लाया गया। लॉन्चर के पैरामीटर प्रतियोगिता की आवश्यकता को पूरा करते हैं। इस परीक्ष के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और सफल परीक्षण ने थ्रस्ट टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की योग्यता को एक बार फिर साबित किया।

अब ISRO के साथ काम करेगी ऊर्जावान युवाओं की टीम

“थ्रस्ट टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” नाम के इस स्टार्टअप की नींव तीन युवाओं द्वारा 2023 में रखी गई थी। उत्तर प्रदेश में हुए रॉकेट परीक्षण में टीम के पाँच सदस्य एयरोस्पेस इंजीनियर अद्वैत सिधना और सुभद्र गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कन्यूनिकेशन इंजीनियर अमन अग्रवाल, टेक्निकल हैड प्रजोत गोरखे और मीडिया को-हैड कौस्तुभ कुमावत शामिल थे। अब ये कंपनी इसरो के साथ मिलकर इस क्षेत्र में काम करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”1093676315″]

ISRO Rocket Launch

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews