UP Weather: 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, आज इन जिलों में भारी बारिश-बिजली और तेज हवा का अलर्ट, पढ़े मौसम का ताजा पूर्वानुमान

आज मंगलवार को पूर्वांचल ,बुंदेलखंड, तराई , पूर्वी और पश्चिमी यूपी के आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।24-25अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।
mp Weather Update

UP Weather Update : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते आगामी 4 से 5 दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी तथा कई इलाकों में हल्की बारिश होती रहेगी।आज 20 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। राज्य में तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

आज मंगलवार को नोएडा गाजियाबाद में मंगलवार को दिन में बादलों के बीच तापमान 34 डिसे तक पहुंच सकता है।20 से 22 अगस्त तक यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। 24 अगस्त तक लखनऊ में गरज-चमक के साथ मध्यम गति की बारिश होने की संभावना है। इस पूरे हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिसे तो न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिसे के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में Heavy Rain का अलर्ट

  • आज मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई ।
  • पूर्वांचल के प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गोंडा और श्रावस्ती , बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में भारी बारिश होने के आसार।
  • तराई और अवध के बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या जिले ,पश्चिम यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर के आसपास के इलाकों में  तेज बारिश की संभावना ।

25 अगस्त तक UP Weather पर अपडेट

  • 21 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश। दोनों हिस्सों में कहीं कहीं पर भारी बारिश ।
  • 22 और 23 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें।कहीं कहीं पर भारी बारिश ।
  • 24 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश ।
  • 25 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews