UP Weather : आज 7 जिलों में बादल-बारिश, 40 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं, मानसून की दस्तक जल्द, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

30-31 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के साथ ही पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी पड़ने के आसार है। 1 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं  गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
mp Weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में मौसम में आज 30 मई को बदलाव देखने को मिलेगा।  30 मई से 2 जून तक पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आज पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क और लू का असर देखने को मिलेगा लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश के आसार है। गुरुवार से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।अनुमान है कि प्रदेश में 18 से 25 जून के बीच कभी भी मानसून की दस्तक हो सकती है।

30 से 2 जून तक बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी चार-पांच दिनों में प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ने से बादलों की आवाजाही होगी, जिससे कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बनेगी। 30-31 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के साथ ही पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी पड़ने के आसार है। 1 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं  गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।इसके बाद दो-तीन जून से फिर तापमान बढ़ेगा और गर्मी बढ़ने के आसार हैं

जानिए आज कहां होगी बारिश,कहां चलेगी हीटवेव

  • गुरुवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली ,संतरविदास नगर  कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले में भीषण लू का अलर्ट जारी है।
  • इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, फर्रुखाबाद, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, मेरठ, सुल्तानपुर, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर से भीषण ऊष्ण लहर लू चलने की संभावना है।

आज कहां कितना रहेगा तापमान

  • आज 30 मई को लखनऊ बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिसे तो न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिसे के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर का अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में तापमान 43 से 44 डिसे तो न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिसे के बीच रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews