UP Weather Update : 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं तेज ठंडी हवाएं, देखें IMD का पूर्वानुमान

up weather today

UP Weather Update Today 21 March 2024 :  उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखाई दे रहा हैं, बुधवार रात से राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों के मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है, शाम से ही तेज ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई जिससे ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया।

35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं ठंडी हवाएं 

IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज गुरुवार 21 मार्च को मौसम के साफ़ बने रहने के आसार हैं, हालाँकि कहीं कहीं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज ठंडी हवाएं चलने के भी आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज 

आईएमडी के मुताबिक यूपी में 20 मार्च की दोपहर से तेज हवाएं चलना शुरू हुई जिनमें शाम होते होते ठंडक बढ़ गई, ताजे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम बारिश भी हुई वहीं पूर्वी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से तेज हवाएं चलीं।

आज मौसम के शुष्क रहने के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च यानि आज मौसम के सामान्यतः शुष्क रहने के आसार हैं, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं जिसकी रफ़्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा संभावित है, 22 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं प्रदेश में 23 मार्च को भी मौसम साफ रह सकता है. धूप निकलने से ठंडक से राहत मिल सकती है।

होली पर ऐसा रहेगा UP Weather 

IMD के मुताबिक होली पर फिर मौसम करवट लेगा, 24 मार्च को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है, पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं लेकिन पूर्वी यूपी में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है, 25 मार्च को होली वाले दिन प्रदेश में एक बार फिर मौसम पहले की तरह सामान्य हो पाएगा पश्चिमी व पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews