UP Weather: 30 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़े क्या कहता है विभाग का पूर्वानुमान

CG Weather

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। मानसून की विदाई से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों में बारिश के आसार बने हुए है। 30 सितंबर को मानसून की विदाई हो सकती है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) ने आज 28 सितंबर को 8 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।अगले दो दिन तक बादल छाएंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक गरज और चमक के साथ छिटपुट बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़े..PM Kisan: करोड़ों किसानों को जल्द मिलेगी सौगात, इस दिन खाते में आएंगे 12वीं किस्त के 2000! ये दस्तावेज अनिवार्य, जानें अपडेट

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गाजीपुर के आसपास बारिश के आसार है।इन जिलों में गरज चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।30 सितंबर को मानसून की आखिरी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इसके बाद मानसून की कोई भी बारिश नहीं होगी।

यह भी पढ़े..11 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आज मिल सकता है बोनस का तोहफा, खाते में आएंगे 18000 रुपये

यूपी मौसम विभाग के अनुसार,यूपी समेत कई राज्यों में मानसून के लौटने की डेडलाइन 30 सितंबर तय है।उत्तर प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक मानसून की एक ट्रफ रेखा गुजर रही है, जिसके प्रभाव से इससे पहले उत्तर प्रदेश में 29 और 30 सितंबर को एक बार फिर से बारिश होगी।मानसून शुरू होने से अब तक पूरे प्रदेश भर में 535 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो कि औसत अनुमान से 28% ही कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews