UP Weather: 26 दिसंबर से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, शीतलहर-कोहरे का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

CG weather

UP Weather Update Today : नए साल से पहले उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ समेत कई हिस्सों में तेज ठंड के साथ हल्की बारिश देखी गई। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की माने तो शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा तो कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 27 और 28 दिसंबर महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी मौसम विभाग (UP weather alert) की मानें तो आज शनिवार 24 दिसंबर को भी बारिश की संभावना है।  आज  पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बादल छा सकते है और कहीं कहीं बूंदाबांदी के भी आसार है । अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके में कोल्ड डे अत्याधिक होने की संभावना है। दिसंबर के अंत में तापमान के गिरते ही कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर चलने के आसार है। 27 दिसंबर को तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी भी हो सकती है।अभी दो दिन तक कोहरा घना रहेगा।

26-27 को फिर बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग (UP weather Forecast)  की मानें तो सोमवार को बादल छाएंगे और बूंदाबांदी होने के भी आसार है। 26 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बादल छा सकते है ।27 और 28 दिसंबर महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 26 और 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।

घने कोहरे और कोल्ड डे के आसार

यूपी में अगले 48 घंटे तक घना से बहुत घना कोहरा रहने के आसार हैं, वही दो से तीन यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा रहेगा नए साल तक दिन का सबसे अधिकतम तापमान 26°C और रात में न्यूनतम तापमान 9°C रह सकता है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक की मानें तो पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति संभव है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews