स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लंबी छुट्टियों का लाभ

छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बदलते मौसम के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूल की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है। आईए जानते है किस राज्य में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे और कब खुलेंगे...............
School Holiday 2026

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।भारी बारिश के चलते झारखंड की राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने 21 जून तक सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिये हैं। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जायेगी।

जमशेदपुर जिला दण्डाधिकारी ने भी आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत आदेश जारी कर 20 जून को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी सरकारी, निजी, अल्पसंख्यक और सहायता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी घोषित की है। ओडिशा सरकार ने पीएम मोदी के दौरे के चलते 20 जून को भुवनेश्वर और कटक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

इन राज्यों में 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

  • यूपी परिषदीय विद्यालयों में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। ये विद्यालय एक जुलाई से खुलेंगे। इससे पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 16 जून तक निर्धारित किया गया था।यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद् के नियंत्रण में आने वाले स्कूलों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होंगे।
  • दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से जारी है और 30 जून को खत्म होंगी। हालांकि, शिक्षकों को 28 जून से स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।वही हरियाणा ,पंजाब राजस्थान में भी 30 जून तक सभी प्रायवेट व सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
  • बिहार सरकार ने सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में 2 से 21 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। 22 जून को रविवार होने के कारण विद्यालय 23 जून से पुनः खुलेंगे और नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।
  • छत्तीसगढ़ में 15 जून से स्कूल खुल गए है,लेकिन शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।राज्य शासन ने शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और और प्राइवेट स्कूलों की कक्षाएं 21 जून 2025 तक सुबह 7 बजे से 11 तक शुरू करने का निर्णय लिया गया है। 23 जून 2025 से कक्षाएं सामान्य दिनों की तरह नियमित लगेंगी।

जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

  • 6 जुलाई को मुहर्रम
  • 9 अगस्त रक्षाबंधन
  • 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त जन्माष्टमी
  • 27 अगस्त गणेश चतुर्थी
  • 5 सितंबर ओणम और ईद-ए-मिलाद
  • 29 सितंबर महासप्तमी 30 सितंबर- महाअष्टमी
  • 1 अक्टूबर महानवमी
  • 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती और दशहरा स्कूल
  • 7 अक्टूबर महर्षि वाल्मिकी जयंती
  • 20 अक्टूबर नरक चतुर्दशी दिवाली
  • 22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर भाई दूज
  • 5 नवंबर गुरु नानक जयंती
  • 24 नवंबर गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
  • 25 दिसंबर क्रिसमस
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews