Hindi News

जुलाई 2025 में कर्मचारियों-पेंशनरों का कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता ? आंकड़े किस ओर कर रहे इशारा? जानें DA HIKE पर अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
मार्च में केन्द्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते व राहत में 2% की वृद्धि है, जिसके बाद डीए 55% हो गया है और अब अगला डीए जुलाई 2025 से बढ़ेगा जो जनवरी से जून 2025 के आंकड़ों पर निर्भर करेगा ।
जुलाई 2025 में कर्मचारियों-पेंशनरों का कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता ? आंकड़े किस ओर कर रहे इशारा? जानें DA HIKE पर अपडेट

employees DA Hike 2025

Central Employee DA Update 2025 : केन्द्र सरकार द्वारा साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों व पेंशनरों के मंहगाई भत्ते और राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो की AICPI इंडेक्स के छमाही (जनवरी से जून/ जुलाई से दिसंबर ) के आंकड़ों पर निर्भर करता है।जुलाई से दिसंबर 2024 के AICPI इंडेक्स के आधार पर जनवरी 2025 से 2% डीए बढ़ाया गया है जिसके बाद डीए की दर 53 % से बढ़कर 55% पहुंच गई है।

अब अगला महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से बढ़ाया जाना है, जिसकी घोषणा अक्टूबर के आसपास होने का अनुमान है। यह महंगाई भत्ते की दर जनवरी से जून 2025 के AICPI इंडेक्स के अंकों पर निर्भर करेगी। अभी जनवरी फरवरी और मार्च के अंक आए है जिसके बाद CPI-IW सूचकांक 143.0  और DA स्कोर 57.06% पर पहुंच गया है, हालांकि अप्रैल मई व जून के आंकड़े आना बाकी है, जिसके बाद तय होगा कि जुलाई 2025 से कितना डीए बढ़ेगा।

क्या जुलाई 2025 में फिर 3 फीसदी से कम होगी डीए में वृद्धि?

  • दरअसल, मार्च में केन्द्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते व राहत में 2% की वृद्धि है, जिसके बाद डीए 55% हो गया है हालांकि यह वृद्धि 78 महीनों में सबसे कम रही , क्योंकि अबतक डीए में 3 से 4% की वृद्धि होती आई है। अब अगला डीए जुलाई 2025 से बढ़ेगा जो जनवरी से जून 2025 के आंकड़ों पर निर्भर करेगा ।
    जनवरी 2025 में AICPI INDEX 143.2 था लेकिन फरवरी में AICPI-IW 0.4 अंक गिरकर 142.8 पर आ गया हालांकि मार्च में 2 अंक की बढ़त के साथ वापस 143.0 पर पहुंच गया है, जिससे डीेए स्कोर 57.06% पहुंच गया है।
  • अगर यही क्रम चलता रहा और अगर अगले 3 महीनों (अप्रैल मई व जून) में AICPI अंक में उछाल आता है तो 3% की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन अगर अंक में गिरावट आई तो जनवरी की तरह 2% तक डीए में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जुलाई 2025 में डीए 55% से बढ़कर 57 या फिर 58% पहुंचने का अनुमान है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

कैसे कैलकुलेट होता है महंगाई भत्ता?

  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
  • यह फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है। डीए%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26
  • पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। फॉर्मूले के मुताबिक, डीए मूल वेतन का 50.28 फीसदी आ रहा है। इसलिए, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 50% (दशमलव बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए) तक बढ़ा सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews