अधिकारियों कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, सितंबर से लागू होगी ये व्यवस्था, करना होगा पालन, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री के सचिव एसपी गोयल ने कई विभागों को पत्र भेजकर ई-ऑफिस के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की है, खासकर उन जिलों और विभागों में जहां ई-ऑफिस की प्रक्रिया बहुत धीमी और खराब है।
Govt employee news

demo pic

UP Employees News : उत्तर प्रदेश के सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है।सितंबर से राज्य में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सचिव एसपी गोयल ने सभी विभागों को पत्र लिखकर 5 सितंबर से हर हाल में ई-ऑफिस की व्यवस्था करने करने के निर्देश दिए है।इस कदम का उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना है।

दरअसल, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग द्वारा कई बार आदेश जारी करने के बावजूद उत्तर प्रदेश सचिवालय और लोक भवन समेत चुनिंदा विभागों को छोड़कर अन्य विभागों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था अबतक लागू नहीं हो पाई है, जिसके चलते कर्मचारी और अधिकारी अपने मनमाने ढंग से अटेंडेंस लगा रहे है। हैरानी की बात तो ये है कि उत्तर प्रदेश में 20 लाख के करीब कर्मचारियों है और मात्र 50 हजार ही बायोमैट्रिक एटेंडेंस सिस्टम से जुड़े हैं।

5 सितंबर तक लागू करें ई-ऑफिस व्यवस्था

लापरवाही और आदेश की अनदेखी के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब सभी विभागों को पत्र लिखकर ई-ऑफिस की व्यवस्था को 5 सितंबर से हर हाल में लागू करने के निर्देश दिए है। कई विभागों को मुख्यमंत्री के सचिव एसपी गोयल ने पत्र भी लिखा है । वही सभी मण्डलों, जनपदों, नगर निगमों, और विकास प्राधिकरणों को निर्देश दिया है कि वे 5 सितंबर तक ई-ऑफिस को अनिवार्य रूप से लागू करें। एसपी गोयल ने इसे शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रम के रूप में देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को ई-ऑफिस की प्रणाली को गंभीरता से अपनाने के लिए कहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews