राशन कार्ड धारकों के लिए खबर, 31 अक्टूबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना 1 नवंबर से नहीं मिलेगा अनाज का लाभ, कट जाएगा लिस्ट से नाम!

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर ई केवाईसी के लिए डेट लाइन तय की गई है।अगर 31 अक्टूबर तक इस प्रक्रिया को उपभोक्ता ने पूरा नहीं किया तो एक नवंबर से गेंहू नहीं मिलेगा।
ration card holder news

Ration Card eKYC 2024: राजस्थान के राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिन लाभार्थियों ने अबतक ईकेवायसी नहीं करवाई है वे 15 अक्टूबर तक करवा लें अन्यथा 1 नवंबर से राशन का लाभ नहीं मिलेगा और खाद्य सुरक्षा सूची से नाम भी हटा दिया जाएगा।

राज्य की भजनलाल सरकार ने 31 अक्टूबर तक ई केववाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करवा करने के निर्देश दिए है। अन्यथा एक नवंबर से इस योजना का लाभ मिलने बंद हो जाएंगे।खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि 15 अगस्त तक प्रदेश भर के लाभार्थियों की ई-केवाईसी करानी थी, लेकिन कई लाभार्थी इससे चूक गए है, ऐसे में अब इसकी लास्ट डेट 31 अक्टूबर कर दी गई है।  अगले महीने 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक ई-केवाईसी कराने पर ही राशन मिल पाएगा। इसके बाद अगले महीने 1 नवंबर से बिना ई-केवाईसी वालों को राशन नहीं दिया जाएगा और उनके नाम पात्रता सूची से हटा दिए जाएंगे।

अक्टूबर तक नहीं करवाई eKYC वरना नहीं मिलेगा नवंबर से लाभ

  • इधर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना यानी नेशनल फूड सिक्योरिटी स्कीम के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को eKYC करवाना जरूरी है। खाद्य एवं सार्वजनिक मंत्रालय की ओर से पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी, लेकिन बावजूद इसके अब तक बहुत से राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जिन्होंने eKYC नहीं करवाई है, वे 31 अक्टूबर तक करवा लें।
  •  अगर कोई राशन कार्ड धारक 31 अक्टूबर तक भी ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं करता तो उसे अगले महीने का राशन नहीं मिलेगा। राशन कार्ड धारकों के नाम भी सूची से काट दिए जाएंगे, राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएं।  इसके बाद इन लोगों को सरकार की राशन स्कीम का लाभ नहीं मिल पाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews