केरलम में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीए ने 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 140 में से 102 सीटों पर दर्ज की गई इस जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए वीडी स्थानों सोमवार यानी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बता दें कि 18 मई को वह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में अपने मंत्रिमंडल साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं। इस दौरान कांग्रेस आलाकमान के कई चेहरे यहां मौजूद रहने वाले हैं।
कांग्रेस के कई चेहरे होंगे शामिल
वीडी सतीशन के इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा सदस्य राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उनके साथ कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। यहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को भी आमंत्रित किया गया है।
नए मंत्रिमंडल में होंगे 21 सदस्य
वीडी सतीशन ने रविवार को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की है और अपने सहयोगियों की अंतिम सूची सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक इस मंत्रिमंडल में सतीशन के साथ कुल 21 सदस्य शामिल होने वाले हैं। इस लिस्ट में अनुभवी नेताओं और युवा चेहरे दोनों को शामिल कर संतुलन बनाया गया है।
गठबंधन के समझौता को देखते हुए दो महिलाओं और अनुसूचित जाति समुदाय के दो सदस्यों सहित 14 नवनिर्वाचित सदस्यों को भी जगह दी गई है। इस गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग है जिसे पांच कैबिनेट की सीटें मिली है।






