उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सीने में उठा दर्द, AIIMS में किया गया एडमिट, जानें कैसी है हालत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अचानक बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत हुई। दिल्ली AIIMS में डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं।
Jagdeep Dhankhar

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार तड़के एम्स में भर्ती करवाया गया है। सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यह तड़के 2 बजे का मामला है, जब अचानक उन्हें दर्द हुआ। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद वो डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में हैं।

बिगड़ी Jagdeep Dhankhar की तबीयत

जगदीप धनखड़ की तबीयत के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सुबह-सुबह दिल्ली के एम्स स्थित हृदय विभाग में उन्हें भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनपर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है।

मिलने पहुंचे जेपी नड्डा

73 वर्षीय जगदीप धनखड़ का कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ राजीव नारंग की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति के भर्ती होने की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी नड्डा उनका स्वास्थ्य जानने के लिए एम्स पहुंचे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews