Video call पर अश्लील चैट कर फंसाते थे शिकार, ब्लैकमेलिंग करने वाला रैकेट पकड़ाया

Video call पर अश्लील चैट कर फंसाते थे शिकार, ब्लैकमेलिंग करने वाला रैकेट पकड़ाया

गाजियाबाद, डेस्क रिपोर्ट। जैसे जैसे टेक्नॉलॉजी विकास करती जा रही है, अपराधी भी एडवांस होते जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर लोगों को अश्लील वीडियो, फोटो के ज़रिये ब्लैकमेल (blackmail) करने के मामलों में तेज़ी से बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसा ही एक गैंग गाजियाबाद में पकड़ाया है, जो सोशल नेटवर्किंग साइटों के जरिए लोगों को अश्लील चैट के लिए इनवाइट करत था और फिर बाद में गैंग की लड़कियां अश्लील हरकत करने लगती थी और उसे रिकॉर्ड कर लिया जाता था।

रिश्वतखोर बीआरसी की मनमानी, शिकायत करने वाले संविदा लेखापाल को किया कार्यमुक्त

लोगों के अश्लील वीडियो (porn video) बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने इस गिरोह के  5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पति-पत्नी के साथ 3 और युवतियां शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर गाजियाबाद के साइबर सेल और नंद ग्राम पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश  किया। आरोपियों के पास से कई मोबाइल, लैपटॉप और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पांचों शातिर आरोपी सोशल नेटवर्किंग साइटों के जरिए लोगों को अश्लील चैट के लिए इनवाइट करते थे। चैटिंग के दौरान ही बातचीत करते हुए ये मोबाइल नंबर शेयर करते और सामने वाले को वीडियो कॉल कर देते। इसके बाद गैंग की लड़कियां अश्लील बातचीत और हरकतें शुरू कर देती थीं जिसका  वीडियो बना लिया जाता। फिर शुरू होता ब्लैकमेलिंग का सिलसिला। इन्होने अब तक दिल्ली-एनसीआर से लेकर नासिक तक कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि ये और क राज़ उजागर कर सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews