Hindi News

मल्लिकार्जुन खड़गे का ऐलान, भारत जोड़ो यात्रा की तरह देशव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, बोले- EVM से नहीं, हमें बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए

Written by:Atul Saxena
Published:
कांग्रेस ने देश के लिए बहुत कुछ किया। हमने जो बनाया, उसी पर आज BJP के लोग राज कर रहे हैं। आज BJP अडानी-अंबानी को सबकुछ सौंप रही है।
मल्लिकार्जुन खड़गे का ऐलान, भारत जोड़ो यात्रा की तरह देशव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, बोले- EVM से नहीं, हमें बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए

Constitution Protector Campaign Congress: संविधान दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस ने दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम आयोजित किया, कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया, कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की जमकर आलोचना की और कहा कि ये लोग संविधान को ख़त्म करना चाहते हैं, खड़गे ने इस मौके पुरानी पद्धति से ही चुनाव करवाने की मांग की,  उन्होंने कहा हमको EVM से चुनाव नहीं चाहिए, हमें बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए। हमने जैसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी, वैसे ही बैलेट पेपर से चुनाव के लिए एक देशव्यापी अभियान चलाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, संविधान यूं ही नहीं बना, इसे तैयार करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बहुत मेहनत की। इसे बनाने में बाबासाहेब आंबेडकर का अहम योगदान था। बहुत से लोग समझते हैं कि ये बड़ी आसानी से बन गया, जबकि संविधान सभा के सदस्यों ने दिन-रात चर्चा की। सभी सदस्य मिलकर हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा करते थे, फिर उनका उत्तर बाबासाहेब आंबेडकर जी देते थे।

हमको EVM से चुनाव नहीं चाहिए। हमें बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा,  कुछ लोग संविधान की तारीफ करते हैं, उसे नमन करते हैं और उसमें भाव-भक्ति दिखाते हैं। लेकिन अंदर ही अंदर वे संविधान को ख़त्म करना चाहते हैं। राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए निकाली थी। इस यात्रा में देश की जनता उनसे जुड़ी और समाज के हर वर्ग से जुड़े लोग उनके साथ आए थे।  जनता को संबोधित करते हुए खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को भी निशाने पर लिया और कहा,  हमको EVM से चुनाव नहीं चाहिए। हमें बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए। हमने जैसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी, वैसे ही बैलेट पेपर से चुनाव के लिए एक देशव्यापी अभियान चलाएंगे।

ज जो लोग संविधान को कमजोर कर रहे हैं, इनके पुरखे अंग्रेजों के मुखबिर थे

खड़गे बोले, संविधान में स्वतंत्रता, समानता, न्याय, मानवीय गरिमा को शामिल किया गया है और ये सभी लोकतंत्र के मूल्य हैं। आज जो लोग संविधान को कमजोर कर रहे हैं, इनके पुरखे अंग्रेजों के मुखबिर थे। आजादी की लड़ाई में इनका कोई योगदान नहीं है। इनके पूर्वज अंग्रेजों की नौकरी कर रहे थे और उनकी मदद करते थे। कांग्रेस के लोग आजादी के लिए लड़े और आजादी हासिल की। आज सब जानते हैं कि जिस व्यक्ति ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, उसे गोली मारने वाले कौन थे।

हमने जो बनाया, उसी पर आज BJP के लोग राज कर रहे हैं

निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा,  BJP के लोग अगर सच में देश में एकता चाहते हैं, तो उन्हें नफरत छोड़नी होगा। मोदी जी हमेशा नफरत फैलाने की बात करते हैं और आरोप हम पर लगाते हैं। जबकि सच ये है कि कांग्रेस ने देश को एक रखने और समान अधिकार देने के लिए संविधान बनाया।  कांग्रेस ने देश के लिए बहुत कुछ किया। हमने जो बनाया, उसी पर आज BJP के लोग राज कर रहे हैं। आज BJP अडानी-अंबानी को सबकुछ सौंप रही है। महाराष्ट्र के चुनावों में अडानी का बहुत बड़ा हाथ था, क्योंकि उसने चुनावों में BJP की मदद की।

खड़गे का BJP पर निशाना, ये खुद को संविधान का रक्षक कहते हैं, जबकि ये भक्षक हैं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा –  BJP के राज में न तो बोलने की आजादी है और न ही धार्मिक स्वतंत्रता है। ये केवल काटो-बांटों की बात करते हैं। इनके राज में महिलाओं के साथ रेप होता है, आदिवासियों पर पेशाब किया जाता है और दलितों को शादी में घोड़े से उतारकर मारपीट करते हैं। ये खुद को संविधान का रक्षक कहते हैं, जबकि ये भक्षक हैं। नरेंद्र मोदी और BJP जातिगत जनगणना से डरते हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !