Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा, जारी रहेगी शीतलहर, दक्षिणी हिस्सों में बारिश, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, देखें IMD का पूर्वानुमान

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 08 January 2024: देश के उत्तरी भाग के राज्य इन दिनों तेज सर्दी से परेशान हैं, अधिकांश राज्यों में हाड कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है, दिन भर सूरज के दर्शन नहीं होते , लोग गलन का अहसास करते थे, सुबह और रात को घना कोहरा छा जाता हैं, बहुत से राज्य शीतलहर की चपेट में हैं वहां ठिठुरन वाली ठंड है।

देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाएगा

भारत मौसम विभाग ने देश का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाएगा, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज और कल ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति का अनुभव होगा।

इन राज्यों में रहेगा घने से बहुत घना कोहरा 

IMD ने कहा कि 08 और 09 जनवरी को पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, वहीं उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में भी 08 जनवरी और 09 जनवरी को कोहरे की स्थिति रहेगी।

दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना 

आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अगले दो दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में होगी बर्फ़बारी 

मौसम विभाग ने कल 09 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। IMD ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews