
Dr Mohan Yadav Bengal Election Campaign
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार अब चरम पर है, भाजपा इस बार पूरी ताकत झोंक रही है, पार्टी नेताओं का दावा है कि इस बार बंगाल में परिवर्तन की हवा है लोग टीएमसी के शासन को बाय बाय कहना चाहते हैं और उनके सामने केवल एक ही विकल्प है और वो है भाजपा, पार्टी पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी बड़े नेताओं को बंगाल में भेजकर मतदाता को विकास का भरोसा दिलाने में जुटी है।
बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी लगातार दौरे कर रहे हैं, इसी क्रम में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बंगाल पहुंचे उन्होंने राजधानी कोलकाता के कमरहाटी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी अरूप चौधरी के समर्थन में वोट मांगे, वे गलियों में घूमे, घर घर जाकर लोगों से वोट अप्पिल की और इस बार भाजपा को मौका देने की अपील की।
अंदरूनी क्षेत्रों के हालात दयनीय
डॉ मोहन यादव ने कहा जनता ने अब बंगाल को तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्त कराने का मन बना लिया है , जनता परिवर्तन चाहती है इसलिए बंगाल में बदलाव तय है, उन्होंने कहा कोलकाता के अंदरूनी क्षेत्रों में बहुत गरीबी है हालात दयनीय है, लोग मजबूरी में पलायन कर रहे हैं, यहाँ की जनता अब इस गरीबी से मुक्ति चाहती है।
अब बंगाल भी रफ़्तार पकड़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा बंगाल के लोग भी चाहते हैं कि यहाँ भी अन्य राज्यों की तरह विकास हो, उनका पिछड़ा राज्य प्रगति करे, इसलिए वे प्रधानमंत्री मोदी की तरफ देख रहे हैं यहाँ भी इस बार डबल इंजन सरकार होगी और बंगाल भी दूसरे राज्यों की तरह विकास की रफ़्तार पकड़ेगा, डॉ मोहन यादव ने बंगाल के इन हालातों के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पर को जिमेम्दर बताया।
विकास के लिए भाजपा को चुनना जरूरी है
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा बंगाल कभी देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता था लेकिन यहाँ शासन करने वाली कम्युनिस्ट सरकार और फिर टीएमसी सरकारों ने बंगाल का बेडा गर्क कर दिया। ये सरकारें बंगाल की प्रगति में अवरोध बनी रही हैं इसलिए बंगाल इतना पिछड़ गया लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बंगाल की जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती है और ऐसा ही होगा, जनता समझ चुकी है कि विकास के लिए भाजपा को चुनना जरूरी है।



बंगाल की जनता अब देश के साथ बंगाल को भी चलते देखना चाहती है…
आज जब माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश समेत देश के सभी राज्यों ने अपनी प्रगति की रफ्तार बहुत तेज रखी है, तब बंगाल पिछड़ रहा है।
बंगाल की प्रगति के लिए भाजपा जरूरी है!@BJP4Bengal… pic.twitter.com/76L9ZY2w9u
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 18, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

