
BJP Headquarters West Bengal Victory Celebration PM Modi
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई है, शपथ ग्रहण समारोह को अंतिम रूप दिया जा रहा है, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे कार्यक्रम 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा इससे पहले 8 मई को विधायक दल में नेता का नाम चुना जायेगा यानि मुख्यमंत्री का नाम तय हो जायेगा।
पश्चिम बंगालभाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि विधायक दल की बैठक 8 मई को शाम 4 बजे आयोजित की गई है गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे उनके साथ सहायक पर्यवेक्षक एक रूप में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी रहेंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस भूमि पर 9 मई को सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री और उनकी सरकार शपथ लेगी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे
समिक भट्टाचार्य ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा इसमें पद्म पुरस्कार विजेताओं, क्रिकेटरों, अन्य खेलों के खिलाड़ियों, समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित सभी क्षेत्रों के नामचीन लोगों को आमंत्रित किया जायेगा।
ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने की जिद के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है, और उसके बाद नई सरकार का गठन होगा नया मुख्यमंत्री शपथ लेगा, ऐसी परिस्थिति में क्या होना चाहिए संविधान में ये व्यवस्था है यहाँ सब कुछ संविधान के दायरे में ही होगा।
चुनाव बाद हुई हिंसा TMC की आंतरिक कलह
चुनाव के बाद हुई हिंसा पर उन्होंने कहा, “हमने गृह सचिव, डीजीपी और सीपी से बात की है। हम इसे समाप्त करेंगे। यह टीएमसी की आंतरिक कलह है। वे भाजपा के झंडे लेकर अपनी अंदरूनी कलह को सार्वजनिक कर रहे हैं। वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। ऐसा तो होना ही था हमें मालूम था।
#WATCH | West Bengal BJP president Samik Bhattacharya says, "Legislative party meeting will be held here on 8th May at 4 pm. Union Home Minister and Odisha CM Mohan Majhi will be present here. Leader of the Legislative Party will be elected. Syama Prasad's government is going to… https://t.co/zdRrdzT8oq pic.twitter.com/14q9CQP5x6
— ANI (@ANI) May 6, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

