
MP Paddy Procurement
Haryana Wheat Procurement 2024 : हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरसों के बाद अब रबी सीजन-2024-25 के लिए सोमवार 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने वाली है, जो 15 मई तक चलेगी। इस बार गेहूं के लिए 2275 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किया गया है। खास बात ये है कि इस बार भी फसल खरीद का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में किया जाएगा।वही चना व जौ की भी खरीद पहली अप्रैल से की जाएगी।
गेहूं खरीदी के लिए ऐसी रहेगी पूरी व्यवस्था
- गेहूं की खरीद के लिए 417 मंडियां/खरीद केंद्र बनाए हैं। चार एजेंसियां खरीद करेंगी। इस बार 112.14 लाख मीट्रिक टन गेहूं के उत्पादन होने की संभावना हैं। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 9 लाख, 15 हजार, 254 किसानों ने 61 लाख 43 हजार, 758 एकड़ फसल का पंजीकरण कराया है। किसानों को गेहूं की खरीद के भुगतान के लिए 7300 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है।
- इस बार भी फसल खरीद का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में किया जाएगा। पिछले सात फसल सीजन में फसल खरीद के लगभग 90 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में डाले गए हैं।
- गेहूं की खरीद के लिए बेल की भी समुचित व्यवस्था की गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम को बेल भेजी जा चुकी है।इस बार प्रदेश में 23.99 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। इससे 121 लाख टन से ज्यादा उत्पादन होने की संभावना जताई गई है। 80 लाख टन सरकारी खरीद का लक्ष्य है।
- इस सीजन में खरीद कार्य को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी मंडियों और खरीद केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन सुविधाओं और प्रबंधों का आकलन करने के लिए एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र की मंडियों और खरीद कार्यों का जायजा लेंगे और कमियों को समय रहते दूर करने का प्रयास करेंगे। उक्त जानकारी उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

