#jcbkikhudayi : आखिर क्यों ट्रेंड करने लगा JCB की खुदाई, वायरल हुए मजेदार मीम्स

why-trend-jcb-ki-khudai-viral-memes-funny-on-scial-media

ट्रेंडिंग: सोशल मीडिया में कब कौन फेमस हो जाये या कब कौनसा टॉपिक ट्रेंड में आ जाये कहा नहीं जा सकता है| पहले भी कई ऐसे उदहारण सामने आ चुके हैं| जिसमे रातो रात सोशल मीडिया में किसी को एक नई पहचान मिली हो| लेकिन इस बार मामला कुछ और है और सोशल मीडिया पर अब जीसीबी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है| अब तक देश में चुनाव और सरकार किसकी बनेगी इसकी चर्चा थी| लेकिन चुनाव निपटते ही जेसीबी की खुदाई अचानक सुर्ख़ियों में है|

दरअसल, सोशल मीडिया पर जेसीबी की खुदाई #JcbKiKhudai ट्रेंड होने लगा। इसके बाद पूरा सोशल मीडिया जेसीबी की खुदाई वाले जोक्स से भर गया। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि एडल्ट फिल्मों को छोड़कर बॉलीवुड में करियर बनाने वाली सनी लियोन ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह जेसीबी मशीन पर खड़ी नजर आईं| सनी की इस फोटो को शेयर करने के दो दिन बाद ही ट्विटर पर #JCBKiKhudayi टॉप ट्रेंड करने लगा|  इतना ही नहीं लोग जेसीबी को लेकर कई फनी मीम्स भी शेयर कर रहे हैं| अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा- Career change!? LOL 😐 इस फोटो में सनी जेसीबी मशीन की टायर के ऊपर खड़ी नजर आ रही हैं. उन्होंने ऑरेंज कलर का शॉर्ट और ब्लू कलर का टॉप पहना हुआ है|

अब सोशल मीडिया पर लोग यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि जेसीबी की खुदाई क्यों ट्रेंड कर रहा है और क्यों यह वायरल हो रहा है| इसके जवाब में लोग अलग अलग मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं तो कुछ जोक्स शेयर कर रहे हैं|  कई यूजर्स ने लिखा कि यूट्यूब पर जेसीबी मशीन के खुदाई करने के सामान्य वीडियो को भी 10 लाख से 40 लाख तक लोगों ने देखा है, क्या लोग इतने खाली बैठे हैं कि जेसीबी के वीडियो देखने लग गए? इसके जवाब में कुछ यूजर्स ने जगह-जगह की फोटोज शेयर की जिसमें लोग भीड़ में खड़े होकर जेसीबी मशीन से हो रही खुदाई देख रहे हैं| वहीं, एक शख्स ने लिखा- …तो लोग जेसीबी खुदाई देखने वालों को ट्रोल करने के लिए अब मीम बनाने में जुट गए हैं| वहीं खुद जेसीबी कंपनी ने ट्रेंड होने के बाद ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा- क्या दिन है! #JCBkiKhudai #JCBkiKhudayi

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews