Neemuch News: 1019 महिलाओं को मिलेंगे हजार रुपए प्रतिमाह, विधायक मारू ने सौंपे स्वीकृति पत्र

Neemuch News: 1019 महिलाओं को मिलेंगे हजार रुपए प्रतिमाह, विधायक मारू ने सौंपे स्वीकृति पत्र

Neemuch News : नीमच के मनासा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं के खाते में 10 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राशि हस्तानांतरित करेंगे। योजना के तहत, पात्र महिलाओं को गुरूवार को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। ग्राम पंचायत पड़दा में विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। पहले चरण में पड़दा में 1019 महिलाए पात्र पाई गई जिन्हें उक्त योजना की राशि मिलना हैं। इसके साथ ही, मारू ने सभी को शुभकामनाएं दी और पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया।

[dgv_vimeo_video id=”832517373″]

स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

बता दें कि ग्राम पंचायत पड़दा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एसडीएम पवन बारिया, जनपद पंचायत सीईओ डीएस मेशराम, नायब तहसीलदार राजपूत, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगदीश गरासिया, मनासा विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय, विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडावरिया, उपसरपंच विष्णू बाणडा आदि मंचासीन थे। वहीं, सरपंच सुभाष श्रीमाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और पड़दा पंचायत में पात्र महिलाओं की जानकारी दी।

[dgv_vimeo_video id=”832518006″]

विधायक मारू ने किया संबोधित

वहीं, विधायक मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना महिजाओं को आत्म निर्भर बनाएगी। हर महीने बहनों के खाते में 1000 रूपए आएंगे। बता दें कि आगामी 10 जून को मुख्यमंत्री लाइव प्रसारण कार्यक्रम के माध्यम से योजना का शुभारंभ कर जून माह की राशि सभी पात्र बहनों के खाते में हस्तानांतरित करेंगे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews