CRPF के कांस्टेबल से मिली 11 बोतल अंग्रेजी शराब, बाजार में बेचने के शक में आबकारी विभाग ने पकड़ी

हालाँकि सीआरपीएफ के कांस्टेबल ने दावा किया कि ये उसके कोटे की शराब है और वो इसे बेचने नहीं आया था वो दोस्त से मिलने आया था। 
Liquor recovered from CRPF constable

Liquor recovered from CRPF constable : नीमच में आबकारी विभाग ने सीआरपीएफ जवान को पकड़कर उसके कब्जे से 11 बोतल अंग्रेजी शराब एसी व्हिस्की बरामद की है, विभाग को सूचना मिली थी सीआरपीएफ कैंटीन से बड़ी मात्रा में सरकारी कोटे की शराब बाहर बेची जाती है।

आबकारी विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि सीआरपीएफ केंटीन की शराब बड़े पैमाने पर बाहर लाई जा रही है और बाजार में खपाई जा रही है। ऐसी एक सूचना पर आबकारी विभाग ने एक्टिवा सवार एक युवक को नीमच के कनावटी के समीप रोककर तलाशी ली।

बोतल पर लिखा था NOT FOR SALE  

आबकारी अधिकारियों को युवक के पास से 11 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। आबकारी दस्ते ने पूछताछ की तो युवक ने खुद को सीआरपीएफ का कांस्टेबल बताया। शराब पकडे जाने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी उपनिरीक्षक दीपक आंजना ने बताया कि जो शराब युवक से बरामद हुई उन बोतलों पर नोट फ़ॉर सेल लिखा है। यह सीआरपीएफ केंटीन की लगती है। मामले की जांच की जा रही है।

CRPF के कांस्टेबल ने खुद के कोटे की शराब बताई 

गौरतलब है कि पूर्व में भी शहर में सीआरपीएफ केंटीन की शराब पकड़ी जा चुकी है। हालाँकि सीआरपीएफ के कांस्टेबल ने दावा किया कि ये उसके कोटे की शराब है और वो इसे बेचने नहीं आया था वो दोस्त से मिलने आया था।  उधर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी 11 बोतल शराब लेकर चलने पर कांस्टेबल को फटकार लगाई और थाने ले गए।

[dgv_vimeo_video id=”1064693841″]

[dgv_vimeo_video id=”1064694130″]

[dgv_vimeo_video id=”1064697169″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews