
Neemuch News : नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पिछले दिनों राजस्थान की निम्बाहेड़ा पुलिस पर नीमच क्षेत्र में जानलेवा किया गया था। जिसमें फरार तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, उनसे कड़ाई से पुछताछ की जा रही है। बता दें कि तीनों पर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
मुखबिर द्वारा मिली सूचना
दरअसल, पिपलिया मंडी थाना प्रभारी टीआई नरेंद्र यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और तीनों आरोपियों को नीमच बस स्टैंड पर बस से गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

