नीमच में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 35 हुई

नीमच में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 35 हुई

नीमच| श्याम जाटव| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच (Neemuch) में कोरोना संक्रमितों (Corona POsitive) की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है| रविवार को 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब सोमवार को 7 नए मामले सामने आये हैं| जिले में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 35 पर पहुच गया है|

जिला पंचायत सीईओ सुश्री भव्या मित्तल ने बताया कि नीमच जिले से संबंधित 59 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है । सोमवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट में 7 लोगों की जांच पॉजिटिव पाई गई है। इनमें 3 हमाल मोहल्ला के , दो नया बाजार के ,एक टैगोर मार्ग का और एक हिंगोरिया फाटक क्षेत्र क्षेत्र से है। हमाल मोहल्ला और नया बाजार क्षेत्र पहले से कंटेंटमेंट क्षेत्र है अब दो नए टैगोर मार्ग और हिंगोरिया फाटक क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया जा रहा है|

इससे पहले रविवार को जिले में 15 लोगो की कोरोना जाँच रिपोर्ट पोजिटिव आई| रविवार शाम को आई इस जाँच रिपोर्ट मे 59 में 44 नेगेटिव और 15 पोजिटिव प्राप्त हुई है | पोजिटिव आने वालो लोगो में से मेह्नोत नगर और घंटाघर क्षेत्र के है | इन क्षेत्रो को प्रशाषन ने पहले से ही कन्टेनमेंट एरिया बनाया है। जिले में चार क्षेत्रो हमाल मोहल्ला,स्कीम नम्बर 7,आर बी एस अस्पताल मेह्नोत नगर,घंटाघर क्षेत्र को कंटाइमेंट झोन बनाकर इनसे आवागमन प्रतिबंधित किया गया है | स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा पूरी सावधानी से पी पी ई किट सुविधाओ के साथ घर घर जाकर स्वास्थ्य परिक्षण कर सर्वे कार्य जारी है |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews