नीमच में किसान ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, ग्राम पंचायत सचिव पर प्रताड़ना का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

नीमच में किसान ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, ग्राम पंचायत सचिव पर प्रताड़ना का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Neemuch News : नीमच जिले के जावद तहसील से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अठाना में एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। धन्नालाल गायरी नाम के इस शख्स ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसने ग्राम पंचायत सचिव प्रेमचंद माली पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वो उसे पैसों के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इसी कारण वो आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

धन्नालाल गायरी नाम के किसान के सुसाइड के बाद इलाके में हड़कंप है। मरने से पहले उसने जो वीडियो बनाया उसमें कहा है कि उसने प्रेमचंद के साथ मिलकर जमीन खरीदी। तय हुआ था कि उसमें दोनों आधी-आधी पाती के हकदार होंगे। इसी कारण धन्नालाल ने प्रेमचंद के कहने पर बाजार से पैसा उठाया और लगभग 30 लाख रुपए उसे दे दिए। लेकिन बाद में वो जमीन देखने के गए तो वहां पता लगा कि वह किसी और की जमीन थी। इसलिए परेशान होकर धन्ना  ने अपना एक वीडियो बनाया और कहा कि किस प्रकार से प्रेमचंद ने उसके साथ धोखा किया है। वहीं, बाजार का पैसा बाकी है जिसके चलते वह अपनी जीवन को समाप्त कर रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”820817985″]

परिजनों ने की आरोपी पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद परिजन प्रेमचंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग एवं उसकी गिरफ्तारी को लेकर जिला चिकित्सालय में शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि सचिव पहले भी फर्जीवाड़े में जेल गया था। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल परिजनों को समझाबुझा कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया है। साथ ही, मार्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना में हर पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”820819127″]

[dgv_vimeo_video id=”820817098″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews