मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा: फैक्ट्री में आग से चार मजदूर झुलसे, दो की हालत गंभीर, उदयपुर रेफर

प्रारंभिक तौर पर तकनीकी कारणों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
accident in Neemuch factory

नीमच जिले के झंझारवाड़ा क्षेत्र स्थित मालवा पेट्रो प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड (गट्टानी ब्रदर्स) फैक्ट्री में सोमवार सुबह मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में अचानक आग भड़कने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल नीमच पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो मजदूरों की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया, जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल नीमच में जारी है।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में नियमित मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी दौरान किसी तकनीकी खामी या ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने से अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आकर चार मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद कर्मचारियों में दहशत फैल गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

दो घायलों का नीमच में, दो का उदयपुर में इलाज  

जिला अस्पताल नीमच में भर्ती घायलों की पहचान सोहेल पिता नाहर खान (22), निवासी आमेट जिला राजसमंद (राजस्थान) तथा मिट्ठू लाल पिता जगदीश चंद्र (21), निवासी ग्राम बलारा खेड़ा जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे लालू पिता कन्हैया लाल (40), निवासी ग्राम केलुखेड़ा तथा रिजवान पिता सलीम खान (35), निवासी नीमच सिटी को उदयपुर रेफर किया गया है।

घटना की जांच के आदेश 

हादसे की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों ने मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी कारणों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews