लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया बाबू

लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया बाबू

नीमच,श्याम जाटव। जहां एक और कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण ने शासन-प्रशान और जनता के होश उड़ा रखे है, वहीं इस संकट काल में भी कुछ रिश्वत लेने का खेल जारी है। एक ऐसा ही मामला नीमच जिले से सामने आया है, जहां लोकायुक्त टीम ने बाबू को रंगे हाथों 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है।

दरअसल, नीमच जिले में आज लोकायुक्त टीम उज्जैन ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में ग्रेड 3 के कर्मचारी राजेंद्र शर्मा को 10,000 की रिश्वत लेते पकड़ा है। बता दें कि लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि एसडीएम कार्यालय में ग्रेड 3 पर कार्यरत राजेंद्र शर्मा ने एसडीएम कार्यालय नीमच में लोन की फाइल डायवर्शन कराने के लिए रिश्वत की मांग की है। आवेदक शैलेंद्र सिंह शक्तावत कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम उज्जैन मौके पर नीमच एसडीएम कार्यालय पहुंची और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं लोकायुक्त टीम पकड़े गए आरोपी राजेंद्र शर्मा से पूछताछ कर रही है, जिससे कार्यालय में हो रही रिश्वतखोरी के और भी मामले सामने आने की उम्मीद की जा रही है। वहीं लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews