
Neemuch News : नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी के अवैध ठिकानों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस फोर्स बाबू सिंधी के फ़ॉर्म हाउस पहुंची और बुलडोजर की सहायता से उसे ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि यह फॉर्म हाउस अवैध गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था। दरअसल, समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर फायरिंग के मामले में आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर यह बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है।

फॉर्म हाउस पर होती थी पार्टी
मिली जानकारी के अनुसार, स्कीम नंबर ३६ नीमच में बाबू सिंधी का अवैध मकान बना हुआ है। जिसे पहले भी नोटिस दिया था, लेकिन तत्कालीन अधिकारी ने मोटी रकम लेकर मामले को दबा दिया और इसी फॉर्म हाउस पर शाही पार्टी होती थी। पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में बाबू सिंधी ने जन्मदिन पर बंदूक से केक काटा था। इसके अलावा, यहां महानगर की तर्ज़ पर रेव पार्टी होती थी।
[dgv_vimeo_video id=”911783987″]
कार्रवाई जारी
बता दें कि इस कार्रवाई में उज्जैन रेंज आईजी संतोष कुमार सिंह के निर्देश के बाद एसपी नीमच अमित कुमार तोलानी द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद अब अन्य अवैध संपत्तियों और आरोपियों का नम्बर आने वाला है। वहीं, पुलिस रिमांड में बाबू सिंधी लगातार कई बड़े उगल रहा है। जिसपर पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
नीमच, कमलेश सारडा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

