Suspended: PMGKY में लापरवाही पर एक्शन, 4 शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

mp

नीमच, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शासकीय कामों में लापरवाही बरतने वालों पर एक के बाद एक अधिकारियों-कर्मचारियों (Government Employee) पर कार्रवाई की जा रही है।अब नीमच में  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) अंतर्गत कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. 15 अगस्त से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है DA का तोहफा, सैलरी में होगा बंपर इजाफा

नीमच जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गुरुप्रसाद ने PMGKY अंतर्गत 7 अगस्त 2021 को आयोजित अन्न उत्सव में नियुक्त नोडल अधिकारी के रूप में सौपे गए दायित्वों का निर्वाहन करने में लापरवाही बरतने पर शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, नीमच की शिक्षिका (Teacher) कमला पालीवाल एवं योगिता गौड तथा कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच की शिक्षिका मंजुला राठौड़ एवं कन्या माध्यमिक विद्यालय नीमच कैंट की शिक्षिका क्षमा ओझा को तत्काल प्रभाव से निलंबित (suspended) कर दिया गया है।

निलंबन काल में उनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा और उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नीमच रहेगा।इस एक्शन के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।बताते चले की हाल ही में  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश में बड़ा अन्न उत्सव बनाया गया था, जिसका खुद पीएम मोदी शुभारंभ करते हुए देश की जनता को संबोधित किया था।

यह भी पढ़े.. MPPSC: रिजल्ट से पहले ही इंदौर में छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सिलेक्शन ना होने का था डर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews