नीमच में मिलावटखोरों पर एडीएम का बड़ा एक्शन, 64 लाख रुपए का लगाया जुर्माना

Neemuch

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) एवं न्याय निर्णयन अधिकारी नेहा मीणा ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत ADM ने कार्रवाई करते हुए धनिया तैयार करने और उसको बेचने वाली 9 फर्मों के साथ कई लोगों के खिलाफ 64 लाख रुपए का जुर्माने का आदेश जारी किया है।

संघवी ट्रेडर्स का लिया गया था सैंपल

नीमच व केसुंदा निवासी तीन लोग दोषी पाए गए हैं, जोकि नीमच औद्योगिक क्षेत्र में खराब धनिए पर कलर करने के बाद सल्फर से चमका कर बेचते थे। बता दें खाद्य विभाग ने पहले ही नीमच औद्योगिक क्षेत्र में संघवी ट्रेडर्स पर कार्रवाई करते हुए धनिया का सैंपल लिया था। इस दौरान लोग धनिये पर कलर करते भी पाए गए थे। वहीं जांच रिपोर्ट में धनिये पर कलर, सल्फर और अन्य अपदृव्य पाए गए थे। इस मुद्दे पर प्रकरण तैयार कर एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने नीमच में नकली धनिया तैयार करने वाले और उसका परिवहन करने वाले लोगों को आरोपी बनाया। मामले की लंबी सुनवाई के बाद एडीएम नेहा मीणा ने आदेश जारी कर दिया।

एडीएम ने यह बात कही

वहीं एडीएम नेहा मीणा ने बताया कि धनिये में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों पर कुल 64 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अगर नोटिस जारी करने के एक महीने बाद जुर्माने की राशि नहीं जमा की गई तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Neemuch

Neemuch

[dgv_vimeo_video id=”909089074″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews