नीमच में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दुकानें हटाकर मुक्त कराई सरकारी जमीन

neemuch

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ कलेक्टर दिनेश जैन ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल के आसपास शासकीय जमीन पर अवैध रूप से गुमटियां लगा कर अतिक्रमण कर रखा था जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए नगर पालिका के सीएमओं को फटकार भी लगाई और तत्काल अवैध गुमटियों को हटाने के निर्देश दिए।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिला अस्पताल के आस पास सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन का बुलडोजर गुरुवार को खूब चला है, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन गुमटियां हटाकर जप्त की गई। और अतिक्रमणकर्ताओं से शासकीय जमीन को मुक्त करवाया।

[dgv_vimeo_video id=”896851972″]

[dgv_vimeo_video id=”896852352″]

[dgv_vimeo_video id=”896852056″]

अधिकारियों ने बताया कि जिला अस्पताल में पार्किंग को लेकर हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता था इस को लेकर यह अतिक्रमण हटाया है ताकि यहां पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जा सके।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”896852134″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews